बेटी बचाओ (Save Daughter)


बोये जाते हैं बेटे 


पर उग जाती हैं बेटियाँ
खाद पानी बेटों को 

पर लहराती हैं बेटियां 

स्कूल जाते हैं बेटे

पर पढ़ जाती हैं बेटियां

मेहनत करते हैं बेटे 

पर अव्वल आती हैं बेटियां

रुलाते हैं जब खूब बेटे 

तब हंसाती हैं बेटियां

नाम करें न करें बेटे 

पर नाम कमाती हैं बेटियां

छोड़ जाते हैं जब बेटे 

तो काम आती हैं बेटियां 

कुछ क्षण की मेहमान फिर भी 

मारी जाती हैं बेटियाँ

Beti Bachao
Respect the Girl


No comments:

Post a Comment

umafas